Spread the love

बिजोलिया। स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में 31 अक्टूबर को भारत रत्न एवं देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा देश के प्रथम गृहमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों और विचारों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर संगठन मंत्री शक्ति नारायण शर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, कांग्रेस सेवादल जिला महासचिव रणजीत सिंह कानावत, बाबूलाल नायक, पार्षद किशन खटीक, पार्षद रईस पेंटर, पार्षद छितर लाल भील, ऋतुराज एवं कमल नायक सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दोनों महान नेताओं के त्याग, समर्पण एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

By Kapil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!