बिजोलिया। ग्राम पंचायत लक्ष्मीखेड़ा के नवीन भवन में बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं वार्ड पंचों का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान नवनिर्वाचित सरपंच सुरेश भील, उपसरपंच कैलाश धाकड़ एवं वार्ड पंचों ने विधिवत पदभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी आनंद आलोरिया सहित ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।
