Spread the love


भीलवाड़ा (राजस्थान), 4नवंबर2026। भीम आर्मी भारत एकता मिशन भीलवाड़ा (राजस्थान) के भीम आर्मी जिलाध्यक्ष दुर्गालाल बैरवा ने जिले में संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए रामदेव रैगर को मांडलगढ़  विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष कार्यालय, संविधान भवन,राजपुरा (काछोला, मांडलगढ़) की ओर से जारी नियुक्ति पत्र क्रमांक RAJ/2026/10/11 में यह जानकारी दी गई।
पत्र में उल्लेख है कि यह नियुक्ति भीम आर्मी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय प्रमुख तथा नगीना (उत्तर प्रदेश) के सांसद चन्द्रशेखर आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर मौर्य के निर्देशानुसार की गई है। संगठन का उद्देश्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम की समतामूलक विचारधारा तथा बहुजन समाज के सामाजिक, राजनीतिक और संगठनात्मक उत्थान को गति देना बताया गया है।
जिलाध्यक्ष बैरवा ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त अध्यक्ष निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने अपेक्षा की कि भीम आर्मी संगठन की एकता और मजबूती को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जमीनी स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाएंगे। साथ ही उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

By Kapil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!