Spread the love



बिजौलिया । ग्राम पंचायत मकरेड़ी के नवनिर्वाचित सरपंच ओमानंद लाल गुर्जर ने आज विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने ग्रामीणों के हित में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए ग्राम पंचायत क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे निःशुल्क एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की। यह एम्बुलेंस दिन-रात ग्रामीणों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी, जिससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।



सरपंच गुर्जर ने कहा कि ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके तहत गौशाला का विकास, गांवों में सड़क एवं पेयजल व्यवस्था को मजबूत करना, हर घर तक नल से जल पहुंचाना तथा जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने जैसे कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान एडवोकेट रतन सिंह चुंडावत, पूर्व सरपंच पंकज गांग, उपसरपंच मोती सिंह, गोपाल सिंह, महावीर मेघवाल, लादू रेगर, रघु शर्मा, रणजीत गुर्जर, देवा गुर्जर एवं लाला गुर्जर सहित कई ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Kapil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!