Spread the love

अंधेरे में भी शरीर और वाहन की गर्मी से पता चलेगा बजरी माफियाओं का ,1 दिसंबर से शुरू होगी यह व्यवस्था

डॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार

जयपुर। चंबल नदी में अवैध बजरी खनन को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद राजस्थान में वन विभाग बजरी माफियाओं पर हाईटेक प्रणाली से निगरानी करने का प्लान तैयार किया है और इस हाईटेक प्रणाली से अब बजरी माफियाओं को पकड़ा जाएगा। यह हाई टेक प्रणाली इंसान की गर्मी और वाहन की गर्मी से अंधेरे में भी बजरी माफियाओं को‌ पकड़ाएगी । राजस्थान में 1 दिसंबर से इस हाईटेक प्रणाली का उपयोग शुरू हो जाएगा ।

चंबल नदी में अवैध बजरी खनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार को चंबल की इकोलॉजी बचाने के लिए ठोस कदम उठाने के सख्त निर्देश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राजस्थान के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया गया‌ व जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया गया। इसी कड़ी में जयपुर स्थित भवन विभाग के मुख्यालय अरण्य भवन में एक कमांड सेंटर बनाया जा रहा है। इस केंद्र से धौलपुर से लेकर बूंदी तक के सभी 40 संवेदनशील घाटों की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी।

क्या होगा सिस्टम

थर्मल कैमरों के माध्यम से चंबल नदी वाले पांच जिलों में 40 संवेदनशील घाटों पर हाईटेक निगरानी का प्लान तैयार किया गया है। कैमरों को सीधे जयपुर से बने कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा। दिसंबर में इसका शुभारंभ धौलपुर से होगा।

ऐसे पकड़ में आएंगे बजरी माफिया

अवैध बजरी खनन का कार्य आमतौर पर रात के अंधेरे और सर्दियों में घने कोहरे में  ही सबसे अधिक होता है।‌ बजरी माफिया ट्रैक्टर ट्राली डंपर और नावों के जरिए नदी से बजरी निकलते हैं। वन विभाग में चंबल सेंचुरी से जुड़े 5 जिलों जिसमें धौलपुर,करौली,सवाई माधोपुर,कोटा और बूंदी के करीब 40 संवेदनशील घाटों को चिन्हित किया है जहां सबसे अधिक अवैध बजरी खनन होता है इनमें सबसे अधिक धौलपुर जिले के 17 करौली के 5 कोटा के 10 और बूंदी के 7 तथा सवाई माधोपुर का एक घाट शामिल है।

क्या है थर्मल कैमरा और कैसे करता काम

1- थर्मल कैमरे से रात के अंधेरे और कोहरे में भी इंसान ट्रैक्टर डंपर की गतिविधियां पकड़ी जा सकती है।
2- एक कैमरा लगभग चार से पांच किलोमीटर की दायरे में नजर रखेगा
3- कैमरो को 30 से 45 मीटर ऊंचे टावर पर लगाया जाएगा
4- कैमरे 360 डिग्री घूम सकेंगे इनमें जूम करने की सुविधा भी होगी।
5- सभी कैमरे जयपुर स्थित कमांड सेंटर से कनेक्ट होंगे।
6- संदिग्ध गतिविधियां देखते ही अलार्म जयपुर कमांड सेंटर में मिलेगा।
7- कमांड सेंटर तत्काल संबंधित क्षेत्र में तैनात वन अधिकारियों और पुलिस को जीपीएस लोकेशन भेजेगा।
8- इस टीम मौके पर पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत एक्शन ले सकेगी
9- इस हाईटेक प्रणाली के पहले चरण में धौलपुर के चार सबसे अधिक संवेदनशील जगह पर टावर लगाने का काम शुरू हो चुका है।

ऐसे पकड़ेगा है थर्मल कैमरा बजरी माफियाओं को

1- थर्मल कैमरों को रोशनी की जरूरत नहीं होती है
2- सामान्य सीसीटीवी कैमरे को व्यक्ति देखने के लिए पर्याप्त रोशनी चाहिए
3- अंधेरी में भी मौजूदगी और मूवमेंट का पता चलता है
4- सेंसर शरीर की गर्मी और वाहन की गर्मी को पकड़ लेता है।
5- ठंडे माहौल में हिट सिग्नेचर अलग दिखती है।

वन कर्मियों को भी सुरक्षा कवच

बजरी माफिया अनेक बार वन विभाग और पुलिस की टीमों पर हमले कर चुके हैं और इसीलिए इन खतरों से निपटने के लिए गश्त करने वाले वन कर्मियों और पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। अलग-अलग चेक पोस्टों पर पांच हथियारबंद बॉर्डर होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे वन कर्मियों को बॉडी कैमरे दिए जाएंगे ताकि गश्त के दौरान की गतिविधियां रिकॉर्ड हो सके। हमलों से बचाव के लिए हेलमेट और प्रोटेक्टिव शिल्ड उपलब्ध कराई जाएगी। वन विभाग ,पुलिस विभाग,खान विभाग और जिला प्रशासन संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाएंगे।

यह पड़ सकता है असर

राजस्थान मुख्य रूप से नदियों के बहाव क्षेत्रों और स्वीकृत लीज से बजरी का खनन और आपूर्ति की जाती है बनास, चंबल सहित के नदियों की पेटे से बजरी की सप्लाई होती है। लेकिन प्रदेश में अवैध बजरी खनन और परिवहन एक गंभीर समस्या बनी हुई है यदि इस कार्य प्रणाली से बजरी की मांग अचानक बढ़ती है तो इसकी तरह बढ़ाने की आशंका रहती है। बजरी की बढ़ती मांग को कम करने और इसके विकल्प के रूप में एम सेंड बजरी का उपयोग किया जा सकता है और यह ग्रेनाइट पहाड़ी पत्थरों को क्रेशर में पीसकर मानको के अनुसार तैयार की जाती है।

यूपी, मध्य प्रदेश तक फैला है बजरी माफियाओं का अवैध नेटवर्क ‌

चंबल से अवैध बजरी का कारोबार राजस्थान मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक फैला है राजस्थान में चंबल नदी के अलग-अलग घाटों से अवैध बजाने निकाल कर डंपरों में भरी जाती है। धौलपुर के राजाखेड़ा,बाड़ी, सरमथुरा, सवाई माधोपुर के तटीय गांव प्रमुख बजरी लोडिंग स्थल है और करौली के मंडरायल एवं सपोटरा क्षेत्र से चंबल बजरी बड़े स्तर पर निकल जाती है।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!