शाहपुरा में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मौन झुलूस निकाल मनाया

0
473


शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
75 वर्ष पूर्व अखंड भारत के विभाजन को लेकर 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप मनाते हुए शाहपुरा भाजपा कार्यकताओं ने रविवार को कस्बे के मुख्य मार्गो से मौन झुलुस निकाला। कार्यक्रम संयोजक खुशीराम आचार्य ने बताया कि 75 वर्ष पूर्व अखण्ड भारत के हुए विभाजन को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी त्रासदी बताया और 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप मनाने का तय किया। इस निर्णय को लेकर रविवार को भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश पारीक व पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने महलों के चैक से कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए त्रिमूर्ति सर्किल तक मौन झुलुस निकाला। झुलुस में कई जनप्रतिनिधि, भाजपा के सभी संगठनों के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु,बहिनों ने भाग लिया।
इसी दौरान पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि राधेश्याम जीनगर, जिला मंत्री तारा चाष्टा, नगर महामंत्री मोहन लाल रेगर, सहकारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेंद्र बोहरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंचल बेली, नगर उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश चैधरी, जोगेंद्र सिंह राणावत, महावीर सैनी, सत्यनारायण तोलंबिया, पार्षद मोहन गुर्जर, स्वराज सिंह अशोक कुमार छिपा, भानु प्रताप सिंह, राजेश खटीक, देबी लाल रेगर, लाला राम नायक, राजेश सोलंकी, योगेश पारीक, कमलेश धाकड़, जहाजपुर महिला मोर्चा प्रभारी सिम्मी रणजीत कौर, पूर्व पार्षद प्रवीण सोनी मोन जुलूस में मौजूद रहे।