कर्मचारियों की मांगों का शीघ्र निस्तारण करें सरकार-केसर सिंह चम्पावत

0
50


शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ ब्लॉक शाहपुरा द्वारा प्रथम प्रबोधक सेवानिवृत्ति कार्यक्रम धरती देवरा में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह चंपावत, अध्यक्षता ईश्वर सिंह तंवर जिला अध्यक्ष अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भीलवाड़ा, विशिष्ट अतिथि सीपी जोशी प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक संघ एकीकृत, बंसी लाल रेबारी प्रदेश सभाध्यक्ष प्रबोधक संघ, नरेन्द्र सिंह राणावत प्रदेश उपाध्यक्ष, सुरेश चंद्र रेगर प्रदेश महामंत्री प्रबोधक संघ, किशन सिंह राठौड़ जिला अध्यक्ष प्रबोधक संघ द्वारका प्रसाद जोशी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शाहपुरा, सुरेंद्र सिंह पुरावत ,अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, डॉ हरमल रेबारी पूर्व प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय शाहपुरा, गजराज सिंह राठौड़ आई टी सेल संभाग प्रभारी, ललित कुमार तिवारी जिला महामंत्री प्रबोधक संघ,रामधन बेरवा समग्र शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष, विजय सिंह नरूका पीईईओ, परमेश्वर कुमावत( राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षक)हरि बल्लभ शर्मा जिला महामंत्री कर्मचारी महासंघ थे।
सेवा निवृत्त प्रबोधक नाथू लाल रेबारी के सम्मान में प्रबोधक संघ द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों का स्वागत ब्लॉक अध्यक्ष नंदलाल सनाढ्य ने किया।
मुख्य अतिथि केसर सिंह चंपावत ने कहा कि राज्य सरकार ने जो संविदा सेवा नियम जारी किया। उसमें बहुत बड़ी विसंगति है। इसमें संविदा अनियमित कर्मचारियों की पूर्व में की सेवा को वर्तमान सेवा में जोड़ते हुए आयु सीमा की बाध्यता को हटाकर उन्हें नियमित करें। केसर सिंह चंपावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने पुरानी सेवा राज्य कर्मचारियों को देकर एक अभूतपूर्व कार्य किया है। प्रबोधक आज डीपीसी प्राप्त कर ठगा सा महसूस कर रहा है। उनकी सम्मानजनक पदोन्नति करें और शेष रहे शारीरिक प्रबोधको की भी डी पी सी कर तीसरा चेनल को खोलें। राज्य कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करें साथ ही समस्त लंबित मांगों को शीघ्र पूर्ण करें अन्यथा राज्य कर्मचारी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। समस्त प्रबोधको से इस हेतुआंदोलन के लिए तैयार रहने के लिए आव्हान किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रबोधक नाथूलाल रेबारी का समस्त ब्लॉक अध्यक्ष और संपूर्ण कार्यकारिणी द्वारा अभिनंदन किया गया और स्मृति चिन्ह भेंट किए। सम्मान समारोह में भीलवाड़ा जिले का प्रथम प्रबोधक गौरव पुरस्कार प्रभुलाल बडार, को प्रदान किया गया और संगठन में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले प्रबोधक, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक वरिष्ठ शारीरिक शिक्षको का भी सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में मंचासीन समस्त अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह राणावत प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ ने किया।