राजीव गांधी बिग्रेड ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) गजाधर मानसिंहका धर्मशाला में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश चंद्र मानसिंहका राजीव गांधी ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानमल खटीक, बिग्रेड के जिलाध्यक्ष रियाज पठान, कलीम काजी, शैलेंद्र चौधरी, राजेंद्र शर्मा, ममता शर्मा, नगर परिषद पूर्व सभापति मंजू पोखरना, अशोक जैन, मोहम्मद रफीक शेख, जयरुदीन मेवाफरोश, पार्षद अजहर, विनोद पुरोहित, मेवाराम खोईवाल, मोहम्मद यूनुस आदि ने माल्यार्पण हुआ पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया । इस मौके पर जगदीशचंद्र मानसिंहका ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण में अपना पूरा योगदान दिया। ज्ञानमल खटीक ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज को मजबूत करके देश के विकास को गति दी है।