Spread the love




भीलवाड़ा। जिले के कांस्या क्षेत्र स्थित राजस्थान-मध्यप्रदेश बॉर्डर पर रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिंगोली से भीलवाड़ा की ओर आ रही यात्रियों से भरी लोक परिवहन बस अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे हुई। बस के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल मध्यप्रदेश के सिंगोली स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बस के अचानक अनियंत्रित होने से हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई यात्रियों को गंभीर चोटें आने की भी सूचना है।

चूंकि हादसा मध्यप्रदेश सीमा क्षेत्र में हुआ, इसलिए सिंगोली थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ बस की तकनीकी स्थिति और चालक से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।घाट में बस गिरने की कांस्या चौकी प्रभारी नरेश सुखवाल की सूचना पर चौकी से कांस्टेबल रणजीत, नरेन्द्र ने मोके पर पहुंचकर घायलो को अपनी निजी कार से एमपी सिंगोली अस्पताल पहुंचाया व सिंगोली प्रशासन का सहयोग किया

By Kapil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!