राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

bhilwara

Spread the love



बिजोलिया। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ ने सोमवार को तहसीलदार ललित डीडवानिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आरजीएचएस योजना को सुचारू रखने, जीपीएफ, राज्य बीमा, ऋण एवं लीव इनकैशमेंट की राशि का समय पर भुगतान करने सहित विभिन्न मांगें उठाईं।

ज्ञापन में तहसीलदारों के रिक्त पद भरने, उपखंड कार्यालयों में पद बढ़ाने तथा लंबित पदस्थापन आदेश जारी करने की मांग भी की गई। महासंघ ने चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, वरिष्ठ सहायक गोविंद, कनिष्ठ सहायक यामिनी सोनी, सुभाष चंद्र सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!