थानाधिकारी स्वागत पांड्या के नेतृत्व में निकाली गई “संडे ऑन साइकिल” रैली

Spread the love

bhilwara

Spread the love


बिजोलिया। फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार सुबह “संडे ऑन साइकिल” अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन थानाधिकारी स्वागत पांड्या के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सीएलजी सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सुबह करीब 6:30 बजे आयोजित इस अभियान में सभी प्रतिभागी साइकिल के साथ निर्धारित स्थान पर पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान लोगों को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

थानाधिकारी स्वागत पांड्या ने कहा कि साइकिल चलाने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है और प्रदूषण भी कम होता है। ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित करते हैं।

रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली गई, जहां प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अभियान में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!