माँ विंध्यावासिनी दरबार में गूंजे भक्ति के स्वर, ऐरवाल समाज ने निभाई सराय भेंट की परंपरा

Spread the love

bhilwara

Spread the love



बिजौलिया। माँ विंध्यावासिनी शक्ति पीठ परिसर में  ऐरवाल समाज द्वारा आयोजित भजन संध्या एवं सराय भेंट कार्यक्रम शुक्रवार को श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का अनुपम संगम बन गया। देर शाम तक चले धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे समाजजनों और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर माँ विंध्यावासिनी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर कमेटी अध्यक्ष छीतरलाल प्रजापति ने की। मुख्य अतिथि संजय चौहान रहे, जबकि बाबूलाल नायक, नाथू अहीर, दिनेश शक्तावत, गोपाल सोनी और शंभू माली विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। ऐरवाल समाज के पंच-पटेलों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

भजन संध्या के दौरान प्रस्तुत भक्ति गीतों और भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। माँ विंध्यावासिनी के जयघोषों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

आयोजन में समाज की पारंपरिक सराय भेंट की रस्म भी श्रद्धापूर्वक निभाई गई। विभिन्न गांवों से आए समाजबंधुओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति समर्पण का संदेश मिला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव अर्जुनलाल गोपालपुरा, पटेल गजानंद खड़ीपुर, कोटवाल इंद्रसिंह कांगा सहित ऐरवाल समाज के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!