Spread the love



बिजोलिया। (नरेश धाकड़)

अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर भी दिखाई देने लगा है। समुद्री मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने, जहाजों के मार्ग बदलने और बीमा लागत बढ़ने से कंटेनर फ्रेट (भाड़ा) में लगातार वृद्धि हो रही है। इसका सीधा असर राजस्थान के बिजोलिया के सैंड स्टोन निर्यात कारोबार पर पड़ रहा है।



शिवा स्टोन सप्लायर्स के निर्यात व्यापारी शिवलाल धाकड़ ने बताया कि कंटेनर का बढ़ा हुआ भाड़ा और शिपमेंट में हो रही देरी से निर्यात लागत काफी बढ़ गई है। इससे विदेशी खरीदारों तक समय पर माल पहुंचाना चुनौतीपूर्ण हो गया है, जिससे नए ऑर्डर भी प्रभावित हो सकते हैं।



वहीं चौधरी रोड लाइन्स के ट्रांसपोर्टर मुनीम निर्मल जैन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। कंटेनरों की उपलब्धता, समय पर लोडिंग और शिपमेंट में लगातार दिक्कतें आ रही हैं, जिससे व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों दोनों की लागत बढ़ी है।

व्यापारियों का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द सामान्य नहीं हुए, तो बिजोलिया के सैंड स्टोन उद्योग की प्रतिस्पर्धा वैश्विक बाजार में प्रभावित हो सकती है। उन्होंने सरकार से निर्यातकों को राहत देने और लॉजिस्टिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग की है, ताकि निर्यात कारोबार को गति मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!