विजन इंडिया वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामलाल जाट के नेतृत्व में दिनांक 24 अगस्त 2026 को एक विशाल एवं भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा के शहीद तेज सिंह सर्किल पर पहुंचने पर कोली समाज के लोगों द्वारा श्रद्धा, उत्साह एवं उमंग के साथ भव्य स्वागत एवं सत्कार किया गया।
इस अवसर पर कोली समाज के बड़ी संख्या में समाजबंधु एकत्रित हुए और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामलाल जाट सहित कावड़ यात्रा में सम्मिलित सभी श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। समाज की ओर से श्री रामलाल जाट को केसरिया साफा एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।

कावड़ यात्रा की शोभायात्रा में कोली समाज के असंख्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा यात्रा को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूरे मार्ग में श्रद्धा, भाईचारे, सामाजिक एकता और धार्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

इस भव्य स्वागत कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के श्री रवि कुमार कोली, एडवोकेट पूषा लाल कोली फतेहपुरिया तथा श्री ओमप्रकाश कोली, रोशन कुमार कोली, चेतन कुमार कोली, गणपत, सहित कोली समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।
कोली समाज द्वारा किए गए इस भव्य स्वागत ने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे एवं सद्भावना का सुंदर संदेश दिया। कावड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए कोली समाज ने यात्रा की सफलता में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। निवेदक:- कोली समाज भीलवाड़ा राजस्थान।
