Spread the love


बिजौलिया। नगर पालिका चुनाव को लेकर बिजौलिया में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी।



दोपहर 1 बजे तक बिजौलिया में 57.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वार्ड नंबर 9 और 10 में महिलाओं एवं युवाओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। वहीं वार्ड नंबर 14 में 85 वर्षीय शांति बाई सेन ने मतदान किया।

वार्ड नंबर 11 में नेत्रहीन बंशी लाल ने भी मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। इसके अलावा वार्ड नंबर 3 और नया गांव स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर भी वोट डालने के लिए मतदाताओं की भीड़ नजर आई।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लगातार मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
पोलिंग बूथो पर मतदाताओं की भीड़ देखी जा रही है।  इस दौरान बुजुर्ग महिलाएं एवं युवा मतदान में जुटे हुए हैं।

By Kapil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!