Spread the love


बिजौलिया। नगर पालिका चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। शाम 6 बजे तक 84.68 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर पालिका क्षेत्र के कुल 13,153 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 25 मतदान केंद्रों पर सुबह से दोपहर तक मतदाताओं की भीड़ रही। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साह से मतदान किया। बुजुर्गों को व्हीलचेयर की सहायता से मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया।



पुलिस एवं प्रशासन की कड़ी निगरानी में मतदान शांतिपूर्ण रहा। 25 वार्डों में 106 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है। मतदान के बाद मतपेटियां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुरक्षित रखी जाएंगी। वहीं, भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की तैयारी शुरू कर दी है।

By Kapil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!