Spread the love



बिजोलीया। नगर पालिका बिजोलीया के वार्ड 18 में पार्षद पूजा जोशी ने स्वच्छता दूतों, जल विभाग एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ वार्ड का दौरा कर आमजन से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया।

दौरे के दौरान छोटा दरवाजा सहित वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को मौके पर देखा गया। पार्षद पूजा जोशी ने संबंधित कर्मचारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा नियमित रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि वार्ड 18 को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श वार्ड बनाना प्राथमिकता है। इसके लिए नागरिकों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के समन्वय से उनका समाधान कराया जाएगा।

पार्षद ने स्वच्छता दूतों, जल विभाग एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों का स्वागत करते हुए कहा कि जनसेवा में सभी विभागों का सहयोग और समन्वय आवश्यक है। वार्डवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

By Kapil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!