सवाईपुर की बेटियों ने सीखी आत्मरक्षा निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास की सीखसवाईपुर स्कूल में स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप संपन्न

0
28




भीलवाड़ा। जिले के कोटडी उपखंड के सवाईपुर गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाईपुर में भारतीय जैन संगठन भीलवाड़ा चेप्टर के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप में विद्यालय की छात्राओं ने इसे यूं कहे तो अतिशयोक्ति नहीं होगी ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों ने आत्मरक्षा निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास की सीख सीखी।‌


वर्कशॉप के समापन अवसर पर संस्था प्रधान डॉक्टर प्रतिष्ठा ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए इस प्रकार की कार्यशाला को समय की आवश्यकता बताई और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्रों को कहा कि मेहनत से ही सफलता हासिल की जा सकती है एवं स्वयं को देखें स्वयं के लिए मेहनत करें तो सफलता निश्चित रूप से मिल सकती है।‌ पुणे हेड ऑफिस के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में राजस्थान स्मार्ट गर्ल हेड धीरेंद्र मेहता एवं सहायक हेड मधु लोढ़ा ने कार्यशाला का निरीक्षण किया और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बेटियों को सिर्फ शिक्षा ही नहीं बल्कि सही निर्णय लेने और स्वयं की सुरक्षा की समझ होना भी वह जरूरी है। लोढ़ा ने कहा कि सशक्त बेटियां ही सशक्त समाज का निर्माण करती है और ऐसी कार्यशालाएं इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस वर्कशॉप में अंतरराष्ट्रीय संगठन वूमेन पावर सोसाइटी एंड फाऊंडेशन की कलर में बालिका शिक्षा विंग और ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ का भी सहयोग रहा।कार्यशाला के दौरान ट्रेनर रजनी डोसी एवं मधु बिरानी ने छात्राओं को जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर मार्गदर्शन दिया वर्कशॉप के दूसरे दिन विशेष रूप से आत्मरक्षा आत्म सम्मान सहित चयन एवं निर्णय लेने की क्षमता मित्रता और प्रलोभनों से बचाव जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी देकर बेटियों को जागरुक एवं प्रेरित किया गया। समापन सत्र में छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इन दो दिनों में हमने खुद को समझा और मजबूत बनाना सीखा है जो हमारे जीवन में हमेशा काम आएगा। कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर सुनीता साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया। अंत में संस्था प्रधान डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर ने उदयपुर से आए धीरेंद्र मेहता मधु लोढ़ा रजनी दोषी एवं मधु बिरानी सहित सभी अतिथियों का एवं सहयोगों का आभार व्यक्त किया। ‌ कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक  दीपिका वैष्णव,अपर्णा सैनी, विनोद राठौड़, अंजलि शर्मा, अशोक पोरवाल, सत्य प्रकाश भारद्वाज, रेखा शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित था।