बिजौलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग में संगठन विस्तार के तहत क़स्बा निवासी संजय मालवीय को बिजौलिया ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष संजय मालवीय ने जिम्मेदारी सौंपे जाने पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमावत का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
मालवीय ने जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के सभी पदाधिकारियों का भी आभार जताया।
