Spread the love



बिजौलिया।
देशभर में बढ़ती महंगाई के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रोष जताया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं पूर्व राजस्व मंत्री व कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामलाल जाट के आदेशानुसार कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई को आमजन के लिए बड़ी समस्या बताया। वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है तथा रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल होता जा रहा है।

प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष छीतर प्रजापत, पूर्व संगठन मंत्री शक्ति नारायण शर्मा, पूर्व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष तूफान यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य अंकित तिवारी, पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष कमलेश सेन, मंडल अध्यक्ष अनिल राव, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष संजय मालवीय, पूर्व महिला ब्लॉक अध्यक्ष अनिता जैन, विक्रम सोनी, रामफूल धाकड़, जसवंत सिंह सोलंकी, शिव मेघवंशी, जमनालाल भाट , कुंज बिहारी मेहर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Kapil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!