मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने ₹1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पणजनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

Spread the love

bhilwara

Spread the love



बिजोलिया। ग्राम पंचायत लक्ष्मीखेड़ा के देवरी की नूण स्थित प्रसिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े एक करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात दी।


कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र कुमार बंजारा ने की। वहीं विकास अधिकारी अशेष शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

स्वास्थ्य सुविधाओं को मिला विस्तार

विधायक खंडेलवाल ने लक्ष्मीखेड़ा में ₹50 लाख की लागत से बनने वाले नए उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। इसके साथ ही खेराडिया में ₹50 लाख की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। यह केंद्र अब क्षेत्रीय ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

इसके अलावा विधायक कोष से ₹5 लाख की लागत से नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में निर्मित छायाग्रह का भी लोकार्पण किया गया, जिससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

जनसुनवाई में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

समारोह के दौरान विधायक गोपाल खंडेलवाल ने जनसुनवाई कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराया। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं उचित समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ही मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

विकास और स्वास्थ्य सेवाएं सर्वोच्च प्राथमिकता

इस अवसर पर विधायक खंडेलवाल ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास तथा प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नए स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से ग्रामीणों को इलाज के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रशासक शांति देवी मेघवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, मंडल महामंत्री मुकेश धनोपिया, मुकेश धाकड़, प्रशासक प्रतिनिधि लोकेश मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य अभिषेक सर्वा, कोषाध्यक्ष शंकर बंजारा, पूर्व मंडल महामंत्री अनिल खटीक, बूथ अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर, नंदलाल दरोगा, मुकेश बंजारा, उप प्रशासक चेनाराम बंजारा, नृसिंह बंजारा, घनश्याम धाकड़, नारायण धाकड़, शंकर धाकड़, जालम सिंह, राजू बंजारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!