Spread the love



बिजौलिया। रवि अहीर

नवनियुक्त उपखंड अधिकारी छोटू लाल शर्मा ने शुक्रवार को कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से क्षेत्र से जुड़े प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली।



इस दौरान शर्मा ने कहा कि आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समय पर समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने राजस्व मामलों के निस्तारण और जनसुनवाई को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

पदभार ग्रहण करने पर कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों और क्षेत्रीय लोगों ने शर्मा का स्वागत किया। शर्मा ने सभी से समन्वय के साथ काम करने और आमजन को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने की बात कही।

By Kapil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!