Spread the love



बिजौलिया। नाग पंचमी पर्व के अवसर पर श्री नर्मदेश्वर (देवरी) महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधिवत अभिषेक एवं पूजन किया गया। इसके बाद 1100 बिल्वपत्र अर्पित कर भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार किया गया।



श्रृंगार के बाद भगवान की आरती की गई। आरती में मंदिर कमेटी के सदस्यों सहित श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्री नर्मदेश्वर महादेव कमेटी के सभी सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया।

By Kapil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!