Spread the love



बिजौलिया। बिजौलिया नगर पालिका में बुधवार को नए अधिशासी अधिकारी के रूप में तरुण कुमार शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। शर्मा मूल रूप से अलवर निवासी हैं। उन्होंने नगर पालिका पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला।
तरुण कुमार शर्मा का बिजौलिया स्थानांतरण पूर्व अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार मंगल के पीपलू स्थानांतरण के बाद हुआ है। मंगल के स्थानांतरण के बाद से नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा था। अब नए अधिकारी की नियुक्ति से नगर पालिका के प्रशासनिक कामकाज को गति मिलने की उम्मीद है।
पदभार ग्रहण करने के बाद शर्मा ने नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय लिया तथा नगर पालिका की विभिन्न व्यवस्थाओं और लंबित कार्यों की जानकारी ली। स्थानीय लोगों को भी उम्मीद है कि नए अधिशासी अधिकारी के आने से शहर की साफ-सफाई, सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी।

By Kapil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!