Spread the love



बिजौलिया। नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को बिजौलिया नगर पालिका के सभी 25 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी कर दी। पार्टी की ओर से प्रत्याशियों को अधिकृत सिंबल भी जारी किए गए हैं। सूची जारी होने के साथ ही चुनावी मैदान में कांग्रेस के प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है।

कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार वार्ड 1 से निरमा मीणा पत्नी राजेंद्र मीणा, वार्ड 2 से कविता जैन पत्नी दिलीप जैन, वार्ड 3 से साक्षी जैन पत्नी राहुल जैन, वार्ड 4 से दीपक पिता रमेश चंद जैन तथा वार्ड 5 से निर्मल कुमार पिता सुरेश कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है।

इसी प्रकार वार्ड 6 से किशन लाल पिता सुवालाल खटीक, वार्ड 7 से रईस पिता अहमद, वार्ड 8 से प्रेम देवी पत्नी सत्यनारायण, वार्ड 9 से दिनेश पिता चांदमल पालीवाल, वार्ड 10 से कमल नायक पिता शंकर लाल नायक, वार्ड 11 से मुकेश पिता सोहनलाल खटीक, वार्ड 12 से मोनिका पत्नी रतनलाल सोनी और वार्ड 13 से आशा देवी पत्नी नरेंद्र जैन को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।

वहीं वार्ड 14 से राम सिंह पिता मदन सिंह रवाना राजपूत, वार्ड 15 से भूमिका सुवालका पत्नी विशाल सुवालका, वार्ड 16 से संजय पिता रतनलाल, वार्ड 17 से लीला देवी पत्नी हरिशंकर, वार्ड 18 से विजय लक्ष्मी पत्नी नरेश पाराशर, वार्ड 19 से सुरेंद्र पिता मोहन सिंह, वार्ड 20 से सुरेश चंद्र पिता बाबूलाल धोबी को पार्टी ने मैदान में उतारा है।

इसके अलावा वार्ड 21 से चंदा देवी पत्नी देवेंद्र धोबी, वार्ड 22 से चेतन प्रकाश पिता भंवरलाल, वार्ड 23 से शंकर लाल पिता मोहनलाल, वार्ड 24 से छितर पिता छोगा भील तथा वार्ड 25 से पूजा पत्नी गोपाल को कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।

कांग्रेस की पूरी सूची जारी होने के बाद अब बिजौलिया नगर पालिका चुनाव में मुकाबला और अधिक रोचक होने की उम्मीद है। प्रत्याशियों के नाम सामने आने के साथ ही विभिन्न वार्डों में चुनावी गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

By Kapil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!