Spread the love



बिजौलिया। रवि अहीर

नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गुरुवार को बिजौलिया नगर पालिका चौक पर स्वीप कार्यक्रम के तहत विशेष मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं स्कूली विद्यार्थी शामिल हुए।

उपखंड अधिकारी छोटू लाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हस्ताक्षर अभियान के दौरान लोगों ने लोकतंत्र में मतदान की महत्ता को समझते हुए मतदान करने का संकल्प लिया। वहीं स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने संदेश दिया कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता का अपने मताधिकार का प्रयोग करना जरूरी है।

इस दौरान ‘एक वोट बदल सकता है भविष्य’ और ‘वोट जरूर दें’ जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों से आगामी नगर पालिका चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में तहसीलदार ललित डीडवानिया, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तरुण शर्मा सहित ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

By Kapil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!