*
बिजोलियां। आर्ट ऑफ लिविंग, श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्थापित संस्था, बिजोलियां में आयोजित चार दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। भारत विकास परिषद इकाई बिजोलिया के तत्वाधान में इस शिविर का आयोजन किया गया शिविर में लगभग 35 प्रतिभागियों ने दो बैचों में भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक जितेंद्र जोशी जी एवं आंतिमा जोशी जी द्वारा किया गया। चार दिनों तक प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम, ध्यान एवं सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया गया। साथ ही तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं सहज और प्रसन्न जीवन जीने के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया गया।
सुदर्शन क्रिया के अभ्यास के बाद प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। प्रतिभागियों ने मानसिक शांति, सकारात्मकता, भीतर से हल्कापन एवं ऊर्जा का अनुभव होने की बात कही।
कार्यक्रम में बिजोलियां के गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों की भी सहभागिता रही। उपस्थित अतिथियों ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को समाज में तनाव कम करने और लोगों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करने वाला बताया।
समापन अवसर पर प्रशिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों को नियमित साधना एवं अभ्यास जारी रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ दुर्गा शंकर जी मेहर , वेद प्रकाश जी तिवाड़ी, संदीप जी सेठिया , भारती जी सेठिया , पूजा जी चंद्रवाल[ पूर्व सरपंच] भूमिका मेवाड़ा [ पार्षद नगर पालिका बिजोलिया] आदि सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का विशेष योगदान रहा।
