बिजोलिया में पेंशनर्स का लोकतांत्रिक उत्सव, सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी, 80 वर्ष पार कर चुके वरिष्ठ पेंशनर्स का हुआ भव्य सम्मान,

Spread the love

bhilwara

Spread the love



बिजोलिया। राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा का चुनाव एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ, जहां लोकतांत्रिक परंपरा और संगठनात्मक एकजुटता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। कार्यक्रम में सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न होने पर उपस्थित पेंशनर्स ने हर्ष व्यक्त किया।

निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद जैन एवं गोविंद पाराशर के सानिध्य में गठित नई कार्यकारिणी में लक्ष्मी नारायण ब्रह्मभट्ट को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं दिलदार सिंह राजोरा, दुर्गालाल वर्मा एवं धन कंवर को उपाध्यक्ष चुना गया। गोपाललाल सोनी को मंत्री सचिव, उदयलाल कोली को संगठन मंत्री तथा नंदलाल धाकड़ अधिकारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बालूराम धाकड़ को संगठन का सलाहकार मनोनीत किया गया।

कार्यकारिणी सदस्यों में कैलाशचंद खटीक, घनश्याम धाकड़, गोपाललाल कोली, रुस्तम हुसैन, शिवनारायण तिवारी, ब्रज किशोरी, राधेश्याम गहलोत, कैलाशचंद्र तेली, नंदलाल धाकड़ पेंटर, लोकेंद्र सिंह राव एवं अशोक कुमार सोनी को शामिल किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण कुमार चित्तौड़ा रहे, जबकि संरक्षक घनश्याम मेड़तिया, चुन्नीलाल धाकड़ एवं भवानीशंकर पाराशर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने अपने संबोधन में पेंशनर्स को समाज का अनुभवी एवं मार्गदर्शक वर्ग बताते हुए संगठन की मजबूती और एकजुटता को समय की आवश्यकता बताया।

समारोह का सबसे भावुक और प्रेरणादायक पल उस समय आया जब 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पेंशनर्स का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट से वरिष्ठजनों के प्रति आदर व्यक्त किया।

चुनाव एवं सम्मान समारोह में कुल 115 पेंशनर्स की उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में सदस्यों की मौजूदगी ने संगठन की सक्रियता और मजबूती को दर्शाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!