Spread the love

बिजोलिया। “एक ओर बालपन की निश्छल उछाल, तो दूसरी ओर दिगम्बरत्व की शांत यथाजात मुद्रा” ऐसा भावपूर्ण दृश्य उस समय देखने को मिला जब बिजोलिया के नन्हे जुड़वा भक्त निवेश एवं निविशा पटवारी ने अपने गुरुदेव मुनि सुधासागर महाराज के प्रथम दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

बच्चों की मासूम चंचलता और गुरुदेव की करुणामयी मुस्कान ने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। बच्चों के पिता प्रदीप पटवारी ने बताया कि गुरुदेव लगभग 20 मिनट तक बच्चों को निहारते रहे और स्नेहपूर्वक मुस्कुराते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

इन दिनों मुगावली में विराजमान गुरुदेव के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में उनका विहार गुना की ओर होने की संभावना है।

By Kapil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!