शाहपुरा नगर में भाजपा जनाक्रोश यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया

0
241


शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
भारतीय जनता पार्टी द्वारा शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र की आज जनाक्रोश यात्रा शाहपुरा नगर में जनाक्रोश यात्रा संयोजक रघुनंदन सोनी व सह संयोजक बजरंग सिंह सिंह राणावत, शाहपुरा नगर अध्यक्ष राजेश पारीक, राधेश्याम जीनगर, बनेड़ा मंडल अध्यक्ष गोपाल चरण सिंह सिसोदिया, के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा का प्रारंभ श्रीराम मंदिर से होकर कलीजरी गेट, बालाजी की छतरी, सदर बाजार होते हुए त्रिमूर्ति चैराहे पर समापन हुआ। यात्रा का आम जनता ने पुष्प वर्षा करके जगह-जगह पर स्वागत किया। यात्रा के संयोजक बजरंग सिंह राणावत ने बताया कांग्रेस राज में जनता हर प्रकार से हर तरीके से हर जगह परेशान है। छात्र किसान गरीब कांग्रेस के कुशासन जंगलराज एवं भ्रष्टाचार के कारण आमजन काफी परेशान है।
बनेड़ा मंडल अध्यक्ष गोपाल चरण सिसोदिया ने यूरिया खाद की कालाबाजारी किसानों को बिजली किसानों की कर्ज माफी को लेकर सरकार का घेराव किया। यात्रा संयोजक रघुनंदन सोनी ने शाहपुरा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या बाईपास लिंक रोड, सोनोग्राफी मशीन चलाने के डॉक्टरों कमी को लेकर सरकार को कोसा। अंत में सभी वक्ताओं ने इस कांग्रेस राज को आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को भारी से भारी मतों से विजय बनाकर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी कि सरकार लानी है। क्षेत्र की समस्याओं को लिखकर शिकायत पेटी में डाली गई एवं मिस कॉल करके अपने अपनी शिकायत दर्ज कराने को कहा।
नगर अध्यक्ष राजेश पारीक ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस यात्रा के दौरान नगर महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी मोहनलाल रेगर, नगर महामंत्री खुशीराम आचायर्, राजू कहार, नगर उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चैधरी, लादू राम खटीक, नरेंद्र जैन, गोपी लाल रेगर, रामसहाय बिरला, पूर्व चेयरमैन कन्हैया लाल धाकड़, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुशीला चैधरी, जिला मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा सिम्मी रणजीत कौर, पार्षद दुर्गा लाल कहार, लाला राम नायक, राजेश खटीक, मनोज भाटी, भगवती प्रसाद शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मोहन गुर्जर, राजेश सोलंकी, अशोक छीपा, शिवराज सिंह, कमलेश धाकड़, भानु प्रताप सिंह, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश कुम्हार, पुष्पेंद्र कोली, जिला एससी मोर्चा महामंत्री अविनाश जीनगर, नटवर सोलंकी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आसाराम धाकड़, जीएसएस अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, पंचायत समिति सदस्य सांवर लाल गुर्जर, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू जांगिड़, महामंत्री कमल सोनी, उपाध्यक्ष मुन्नी राम जाट, सुमित पारीक, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंचल बेली, महामंत्री निर्मला मूंदड़ा, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष देव किशन प्रजापत, नगर मंत्री सत्येंद्र जैन, एसटी मोर्चा अध्यक्ष लादू लाल भील, एससी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश कुमार रेगर, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश गुर्जर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष पीरु देशवाली, मन की बात के संयोजक प्रवीण सुखवाल, इनके अलावा राजू खटीक नाथूलाल कोली प्रतीक देव गुर्जर शंकर कहार रामप्रसाद देवीलाल गुर्जर द्वारका प्रसाद कार भंवरलाल कोली ओमप्रकाश रेगर राजेश गगरानी अंकित शर्मा सीताराम बेरवा लालचंद पाराशर कैलाश धाकड़ दुर्गेश वैष्णव हेमराज कहार आदि भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता जन आक्रोश रैली में मौजूद रहे।