Spread the love



बिजोलिया। नया नगर स्थित छोटा रुणिचा धाम में अमावस्या की बीज के अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में झूमते रहे।

धाम के गादीपति महंत हीरालाल जोगी ने बताया कि बाबा रामदेवजी का यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां विराजमान बाबा रामदेवजी को कलयुग का साक्षात देव माना जाता है और भक्तों का विश्वास है कि सच्चे मन से दर्शन एवं प्रार्थना करने पर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।



उन्होंने बताया कि धाम में प्रत्येक अमावस्या की बीज की रात भजन-कीर्तन एवं धार्मिक आयोजन होते हैं। रात्रि एक बजे श्री जिंद महाराज का दरबार लगाया जाता है, जहां श्रद्धालु अपनी समस्याओं के समाधान की कामना लेकर पहुंचते हैं।

धाम में राजस्थान सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर विकास एवं भंडारा समिति के माध्यम से विभिन्न समाजों के लोग धाम की व्यवस्थाओं एवं सेवा कार्यों में सहयोग कर रहे हैं।

बिजोलिया । छोटा रुणिचा धाम में भव्य भजन संध्या आयोजित

By Kapil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!