बिजोलिया में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

bhilwara

Spread the love



बिजोलिया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड के तत्वावधान में बुधवार को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश मीणा ने की।

धरने के दौरान वक्ताओं ने शिक्षकों से जुड़ी लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई। महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस दौरान मंत्री मदन मोहन, पूर्व अध्यक्ष हेमंत राठौड़, राजेश कसाना, मनराज मीणा, बद्रीलाल धाकड़, अर्जुन सिंह मीणा, कैलाश चंद्र धाकड़, प्रभुलाल लाल मीणा, आत्माराम मीणा, श्रीनाथ मीणा, संत राम मीणा, महावीर सिंह गोचर, राकेश डांगी, प्रवीण पॉटर, राजू लाल, चिरंजी लाल, नरेश मीणा, हरिशंकर मीणा, लेखराज मीणा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!