Spread the love

बिजोलिया। (नरेश धाकड़)

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार द्वारा बिजोलिया निवासी हाजी सत्तार फौजदार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का बिजोलिया ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष हाजी सत्तार फौजदार ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।

स्वागत समारोह में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अंकित तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष अनिल राव, सेवादल जिला महासचिव रणजीत सिंह कानावत, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश खटीक, जिला सचिव विशाल तिवारी, मुकेश पेंटर, बंटी भाई, महेंद्र सिंह, शाहिद करी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने हाजी सत्तार फौजदार का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!