बिजौलिया पुलिस का नया प्लान: अब युवा और महिलाएं भी संभालेंगी कानून व्यवस्था में अहम भूमिका

Spread the love

#bhilwara, #bijoliya

Spread the love

सीएलजी बैठक में मोहर्रम-कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर मंथन, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया और महिला सुरक्षा पर फोकस

बिजौलिया। आगामी मोहर्रम और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। थानाधिकारी स्वागत पांड्या ने बताया कि क्षेत्र में जल्द ही यूथ सीएलजी टीम और महिला विंग का गठन किया जाएगा, जिससे कानून व्यवस्था और जनजागरूकता को और मजबूत किया जा सके।

बैठक में साइबर फ्रॉड से बचाव, सोशल मीडिया पर अफवाहों की रोकथाम, महिला सुरक्षा, बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी देने और चोरी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बारिश के दौरान तेज बहाव वाले क्षेत्रों से लोगों को दूर रखने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

सीएलजी सदस्य शक्तिनारायण शर्मा ने कस्बा स्थित कस्तूरबा छात्रावास में छात्राओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की व्यवस्था करने की मांग रखी । वही सुनील जोशी ने तेजाजी चौक के मुख्य सड़क के बीचों बीच लगे विद्युत पोल से हो रही कस्बावासियों की समस्या से अवगत कराते हुए उसे हटाने की मांग रखी। बैठक में एएसआई सुनील कुमार बेनीवाल, ओम प्रकाश शर्मा , रमेश गुरुजी , राजेंद्र , अब्दुल हमीद , असलम खोखर , तुलसी रिजवानी , सुनील वेद , ब्रह्म प्रकाश तिवाड़ी,  हेड कांस्टेबल राजूलाल सहित सीएलजी के कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!