Spread the love

राजकीय महाविद्यालय बिजोलिया में एबीआरएसएम के तत्वावधान में हुआ गुरु वंदन कार्यक्रम

बिजोलिया। (नरेश धाकड़)

राजकीय महाविद्यालय बिजोलिया में गुरुवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा विभाग) के तत्वावधान में “गुरु वंदन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य महेंद्र राज खरोवाल ने की। मुख्य वक्ता जिला उप सचिव डॉ. रजनी गंगवानी ने कहा कि गुरु केवल ज्ञान देने वाले शिक्षक ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत भी होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारवान बनने पर बल दिया।

एमएलवी भीलवाड़ा इकाई के सचिव मनुराज ने कहा कि गुरु वंदन जैसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और गुरु-शिष्य परंपरा से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। वहीं मांडलगढ़ इकाई के सचिव अशोक सिंह ने शिक्षकों के सम्मान को भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा बताते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। शिक्षकों, विद्यार्थियों और अतिथियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सहायक आचार्य रजनीश, चन्द्रकांता मेघवाल, रेखा चौधरी, टीना नुवाल, कनिष्ठ सहायक रोहित प्रजापति सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

By Kapil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!